गुजरात से सैकड़ों मजदूर मऊगंज पहुंचे,चिकित्सकों की टीम न होने से अफरा तफरी

*मऊगंज रीवा* 


अशोक मिश्रा की कलम से


*गुजरात व सूरत से लगभग सैकड़ों की संख्या में मऊगंज पहुंचे श्रमिक*


*जांच के लिए सिविल अस्पताल में जुटी भारी भीड़*


**चिकित्सको की टीम नही होने से अफरा तफरी की स्थिति निर्मित*


 मऊगंज -आज सुबह मऊगंज अंचल के लगभग सैकड़ों की संख्या में गुजरात व सूरत से बसों से श्रमिक वर्ग मऊगंज सिविल अस्पताल जांच के लिए आया हुआ है।
मऊगंज भाजपा नगर अध्यक्ष सलेन्द्र गुप्ता को जैसे ही इनके आने की खबर लगी वह सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंच गए हैं।
उनके साथ मऊगंज गिर्द पटवारी गायत्री पटेल भी इन श्रमिको की जांच की व्यवस्था कराने को लेकर सक्रिय हैं।
लेकिन जिस तरह से यहाँ पर स्थिती देखी जा रही है उससे यह स्प्ष्ट हो रहा कि स्थानीय प्रशासन को इन लोगों के आने की पूर्व से जानकारी नही रही है। भाजपा नगर अध्यक्ष सलेन्द्र गुप्ता (गेंदे बाबू) डॉक्टरों को बुलाए जाने को लेकर प्रयासरत हैं।
अभी तक इनकी जांच की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई सभी श्रमिकों का जत्था सिविल  हॉस्पिटल में जुटा हुआ हैं लेकिन डॉक्टरों को इस बात का पता नहीं है।
अभी मिली जानकारी के अनुसार
इस तरह शीर्ष प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना व्यवस्था में फंसे मऊगंज सिविल अस्पताल में इकलौते मौजूद चिकित्सक डॉक्टर पंकज पाण्डेय इस खतरनाक भीड़ के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर जांच करना शुरू कर दिया है।
वहीं मऊगंज तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी, नगर परिषद से उपयंत्री भी समुचित व्यवस्था बनाने में तत्पर हैं।


Popular posts
*व्यापारियों की समस्या का भी निदान हो   :: तीरथ प्रसाद गुप्ता* 
Image
*रीवा। जिले के ग्राम सौर 569 पोस्ट दोहा थाना बैकुंठपुर में कृषक रामनरेश यादव  के अहरी और सामान जलकर हुआ खा*।
Image
कांग्रेस सेवादल की महिला जिला अध्यक्ष ने सफाई एवं नल कर्मचारियों का किया सम्मान गम्छा डिटाॅल सैनेटाइजर एवं मिठाई बांटा माता पिता के शादी की सालगिरह पर किया सराहनीय कार्य    
Image
पिकनिक मनाने गया युवक की पानी में डूबने से हुई मौत
Image
ब्राम्हण समाज को आहत करने वाले के खिलाफ थाने में हुई शिकायत फेसबुक में ब्राम्हण एवं पुजारियों को लेकर किया था गलत पोस्ट व टिप्पडी
Image