सहडोल जिले में कर्फ्यू ग्रामीणों को दी गई छूट वापस

बड़ी खबर


अशोक मिश्रा की कलम से


*शहडोल जिले में 2 दिन का कर्फ़्यू, ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व में दिया गया छूट का आदेश निरस्त*


*शहडोल*। जिले के गोहपारू एवं झींकबिजुरी में बाहर से आये 2 मज़दूर कोरोना पॉजिटिव निकल गए हैं। जिन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल में आइसोलेट किया गया है। साथ ही इनके निवास स्थान के 1 किलोमीटर एरिया को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है। दोनों पॉजिटिव मरीजों का ईलाज मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा हैं।


28 अप्रैल से 29 अप्रैल तक कर्फ़्यू


कलेक्टर शहडोल ने 28 अप्रैल की रात 1 बजे से 29 अप्रैल के रात 12 बजे तक कर्फ़्यू का आदेश जारी किया हैं। जिसमे मेडिकल स्टोर के अलावा कोई भी दुकाने नही खुलेंगी। और न ही होम डिलीवरी का कार्य किया जाएगा।


• मेडिकल स्टोर कर्फ़्यू के प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।


• दूध विक्रेता सुबह 7 बजे से 9 बजे और शाम को 7 बजे से 9 बजे तक घर घर दूध पहुचाने की सेवा कर सकेंगे।


• दोपहिया और चार पहिया वाहन, राशन, सब्जी, फल और आम नागरिक से सम्बंधित सभी अति आवश्यक सेवायें बंद रहेंगी।


• किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने में प्रतिबंध रहेगा।


• एसईसीएल, रिलायंस, ओपीएम अमलाई, अल्ट्राटेक कोल माइन्स कर्फ़्यू के प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी। इन्हें सोशल डिस्टेनसिंग और शासन के सभी नियमो का पालन करना अनिवार्य रहेगा।


• शासकीय अधिकारी और कर्मचारी कर्फ़्यू के प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।


ग्रामीण क्षेत्रों में छूट का आदेश निरस्त


26 अप्रैल को जारी किया आदेश ग्रामीण क्षेत्र में 2 कोरोना पॉजिटिव मामले मिलने के कारण निरस्त कर दिया गया हैं। जिसमे ग्रामीण क्षेत्रो में दुकाने खोलने की छूट दी गई थी। अब दुकाने नही खोली जाएंगी।


कोरोना को रोकना आसान नही है


      क्‍या दो दिन के कर्फ्यू से जिले में बाहर से आये मजदूर में कोरोना की पुष्टि को रोका जा सकता है, नही लेकिन जब तक जिले की सीमा, ब्‍लाक की सीमा एवं ग्राम की सीमा लॉक नही की जाती तथा हॉटस्‍पाट एरिया या कैंटोनमेंट एरिया के मजदूरों को जब तक बाहर नही रखा जायेगा तब तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी।


आइसोलेशन की स्थिति देखी जाये तो बहुत की खराब स्थिति है, आइसोलेट व्‍यक्ति बाजारों में घूमकर सामान खरीदी कर रहे हैं, ग्रामीण एरिया मे रात में वे अपने घर चले जाते हैं। जिले की सीमाओं से व्‍यक्ति अन्‍दर प्रवेश कर रहे हैं, पुलिस किसी की न तो आईडी चेक करती है और न ही बिना उचित कारणों के उनको सीमा से वापस भी नही करती है। जब तक सीमाओं को लॉक नही किया जाता तब तक ऐसी स्थितियां निर्मित होती रहेंगी। कलेक्‍टर महोदय से निवेदन है कि लॉकडाउन के नियमों का पालन सही तरीके से किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये जाने का कष्‍ट करें।


इसमें प्रशासन के अलावा लोकल ग्राम समिति एवं नगर समिति की भी जिम्‍मेदारी है कि हम अपने ग्राम एवं शहर की सीमा को लॉक करें तथा अपने ग्राम एवं शहर किस प्रकार सुरक्षित रख सकते हैं उचित रणनीति बनाई जाये। जो जहां है वहीं रहे, तभी कोरोना को हराया जा सकता है। मैं सुरक्षित, हम सुरक्षित, देश सुरक्षित।


Popular posts
ब्राम्हण समाज को आहत करने वाले के खिलाफ थाने में हुई शिकायत फेसबुक में ब्राम्हण एवं पुजारियों को लेकर किया था गलत पोस्ट व टिप्पडी
Image
कांग्रेस सेवादल की महिला जिला अध्यक्ष ने सफाई एवं नल कर्मचारियों का किया सम्मान गम्छा डिटाॅल सैनेटाइजर एवं मिठाई बांटा माता पिता के शादी की सालगिरह पर किया सराहनीय कार्य    
Image
*रीवा। जिले के ग्राम सौर 569 पोस्ट दोहा थाना बैकुंठपुर में कृषक रामनरेश यादव  के अहरी और सामान जलकर हुआ खा*।
Image
तीन वर्ष से खाद्यान्न के लिए भटक रहे ग्रामीण
Image
सोनिया गांधी टिप्पणी मामला:अर्णव गोस्वामी से मुंबई पुलिस ने की साढ़े बारह घंटे पूछताछ
Image