रामायण और महाभारत ने बदल दी लाखो परिवारों की डेली लाइफ

बड़ी खबर 


अशोक मिश्रा की कलम से


*नई दिल्ली*



*☑️लॉक डाउन में रामायण और महाभारत ने बदल दी करोड़ों परिवारों की डेली लाइफ, बच्चों से लेकर बड़े-बूढों में आ रहे ये बदलाव!*



पिछले महीने की 25 तारीख के लागू किये गये कोरोना लॉक डाउन ने लोगों की जिंदगी बदल दी है। सरकारी टीवी चैनल दूरदर्शन पर दिखाये जा रहे रामायण और महाभारत जैसे धारावाहिकों ने एक बार रिकॉर्ड कायम किया है। ये धारावाहिक देख कर देश की नयी पीढ़ी के व्यवहार में बड़ी तेजी से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। देश की नई पीढ़ी का व्यवहार में घर के बड़े और बुजुर्गों के प्रति बहुत तेजी से सकारत्मक बदलाव देखा जा रहा है।



इन धारावाहिक के किरदारों की भाषा शैली बच्चों को काफी भा रही है। अब बच्चे इस भाषा का दैनिक जीवन में उपयोग करने लगे हैं। परिजनों का कहना है इन शब्दों को बोलने से उन्हें अपनापन महसूस होता है।


 रामायण और महाभारत देखते देखते बच्चों के साथ-साथ बड़े लोगों की भाषा शैली पर भी बड़ा असर पड़ा है। घूमने-फिरने के शौकीन  लोग तो


 रामायण-महाभारत देखने के बाद अब उन स्थानों पर घूमने का मन बना रहे हैं जिन का जिक्र इन धारावाहिकों में किया गया है। खास तौर पर भगवान राम ने वनवास के दौरान जहां-जहां दिन बिताए थे उन-उन स्थानों को देखने की योजना बनाने लगे हैं। भारत के लोगों में अयोध्या के अलावा, किष्किंधा, पंचवटी, चित्रकूट के अलावा महाभारतकालीन नगरों हस्तिनापुर, खाण्डव वन, कुरुक्षेत्र और इंद्रप्रस्थ के बारे में जानने और देखने की उत्सुकता बढ़ रही है। 


कुछ लोग तो के लोग श्रीलंका के साथ ही रामसेतु और रामेश्वरम देखने की योजना बना रहे हैं।
इन धारावाहिकों की वजह बच्चे अपने माता-पिता और दादा-दादी या नाना-नानी से सवाल कर रहे हैं कि गुरुकुल कहां हैं,



 गुरुकुल क्यों बंद कर दिये? भाइयों में लड़ाई क्यों होती है? लाक्षागगृह क्या होता है? हनुमान जी ने इतना बड़ा समुद्र कैसे लांघा?



इसके अलावा बच्चे तात, दाऊ, भ्राता, अनुज, माता और पिताश्री जैसे शब्दों को दैनिक जीवन में प्रयोग कर रहे हैं। बच्चे भोर, संध्या, प्रहर जैसे शब्दों को लेकर भी बच्चों में काफी उत्सुकता है। इतना ही नहीं संस्कृत के श्लोकों के साथ ही रवींद्र जैन, महेंद्र कपूर और अशोक भिमाणी की आवाज में रामायण और महाभारत के टाइटल सांग भी बच्चों की पहली पसंद बन चुके हैं।


Popular posts
ब्राम्हण समाज को आहत करने वाले के खिलाफ थाने में हुई शिकायत फेसबुक में ब्राम्हण एवं पुजारियों को लेकर किया था गलत पोस्ट व टिप्पडी
Image
कांग्रेस सेवादल की महिला जिला अध्यक्ष ने सफाई एवं नल कर्मचारियों का किया सम्मान गम्छा डिटाॅल सैनेटाइजर एवं मिठाई बांटा माता पिता के शादी की सालगिरह पर किया सराहनीय कार्य    
Image
*रीवा। जिले के ग्राम सौर 569 पोस्ट दोहा थाना बैकुंठपुर में कृषक रामनरेश यादव  के अहरी और सामान जलकर हुआ खा*।
Image
तीन वर्ष से खाद्यान्न के लिए भटक रहे ग्रामीण
Image
श्री श्री गीता सोसाइटी इस भयानक कोरोना जैसे महामारी में निरन्तर कर रही है जनसेवा।
Image