अलीगढ़ हेड लाइन

बड़ी खबर


अशोक मिश्रा की कलम से


*दिनांक:-26-04-20 दिन रविवार*


🔏 *अलीगढ़ में कोरोना के हुए 14 मरीज*
अलीगढ़ में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अलीगढ़ में रविवार को कोरोना के 5 नए केस  मिलें हैं। अलीगढ़ में अब कोरोना के 14 मरीज हो चुके हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि इनमें से एक भी मरीज तब्लीगी जमात का एक भी मरीज नहीं है। एक व्यक्ति तब्लीगी जमात का था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह जो भी मरीज मिले मेडिकल इंफेक्शन के कारण हुए हैं। अलीगढ़ में अब 14 मरीज कोरोना पॉजिटिव है, 1 मरीज की मौत हुई और। एक मरीज ठीक हुआ है। उन्होंने बताया कि उस्मान पाड़ा में कोरोना के 5 मरीज हो गए है इसलिए इस क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया और क्षेत्र को सेनेटाइज कराया जा रहा है।
 
🔏 *बाहर से आने 15 हजार लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा क्वारन्टीन*
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि शासन से निर्देश प्राप्त हुए है कि बाहर से लगभग 15 हजार लोग आ रहे है। अन्यत्र राज्य/जनपदों से आने वाले लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में ही क्वारन्टीन किया जायेगा। इसको लेकर सभी उपजिलाधिकारी  को निर्देश दिए गए हैं कि अपनी तहसील के अन्तर्गत शेल्टर होम में 3000 लोगों के रूकने/क्वारन्टीन करने, उनके खाने-पीने समस्त मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कर लें। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन, उप जिलाधिकारी कोल एवं अन्य तहसीलों के तहसीलदारों को 15 हजार लोगों के ठहरने एवं खान-पान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


🔏 *हॉटस्पॉट एरिया को नगर निगम करा रहा सैनिटाइज और बैरिकेड*                                                                                  अलीगढ़ शहर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण केस को देखते हुए नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने अपने सभी अधीनस्थों के साथ आपात बैठक की। नगर आयुक्त ने जय गंज, नीवरी, शाहजमाल, उस्मान पाड़ा, मेडिकल रोड और धोरामाफी में कोरोना संक्रमण केस पाए जाने पर नगर निगम ने सेनेटाइज व बेरिकेडिंग का कार्य किया है। नगर आयुक्त ने बताया कोरोना संक्रमित क्षेत्र नगर निगम ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में सात स्वच्छता निरीक्षक 26 सुपरवाइजर, 10 सैनिटाइज मशीन, 3 जेटिंग मशीन, 35 हैंड सेनेटाइज़् मशीन के साथ 473 सफाई कर्मचारियों की टीमें लगी है। नगर आयुक्त ने बताया इन क्षेत्रों में पल-पल अपडेट की समीक्षा के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर शिव कुमार के नेतृत्व में 25 सदस्य अधिकारी कर्मचारियों की टीमें निगरानी रखे हुए हैं स्वयं उनके द्वारा इन क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है।


🔏 *कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर के बच्चों की कराई जा रही जांच*
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि आज दो डॉ. कोरोना पॅाजिटिव आये है। इनके 8 वर्ष एवं 03 वर्ष के दोनों बच्चों की रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो उन्हें छेरत में उनके चाचा एवं परिवारीजनों के साथ क्वारन्टीन किया जाएगा। डीएम ने बताया कि डॉक्टर अपना क्लीनिक चलाती है। उनके क्लीनिक के रजिस्टर के अनुसार दिनांक 10 अप्रैल से अब तक आये समस्त लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। यदि किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाये जाते है तो उसे भी क्वारन्टीन करने के निर्देश दिए गए हैं।


🔏 *जन कल्याण समिति ने मृतक नेत्रपाल के परिवार दिया खाने का सामान*
जन कल्याण समिति ने मृतक  नेत्रपाल के घर जाकर परिवार को खाद्य सामग्री दी है। जन कल्याण समिति के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि नेत्रपाल की उत्तराखंड के रुड़की में क्वारन्टीन के दौरान मौत हो गई थी। मृतक नेत्रपाल के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी  नही है उनके परिवार को आर्थिक मदद की बहुत आवश्यकता है। जिससे उनके परिवार का भरण पोषण हो सके। मृतक के बेटे अजय ने बताया कि अभी प्रशासन से भी कोई मदद नही मिली है। समिति के अध्यक्ष ने ज़िला प्रशासन से अपील करते हैं कि मृतक नेत्रपाल के परिवार की जल्द से जल्द आर्थिक मदद की जाए। इस अवसर पर इमरान खान, हफ़ीज़ अब्बासी (पार्षद), शाहबुद्दीन(पार्षद), आरिफ अब्बासी, इमरान घोसी, मोहम्मद शाहनवाज़, ज़ाहिद ज़हीर, कुंवर अफ़ज़ल,आमिर जर्राह आदि लोग मौजूद रहे।


🔏 *लॉकडाउन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने बांटी खाद्य सामिग्री, क्षेत्रों को किया सेनेटाइज*
लॉकडाउन में गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने खाद्य सामिग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने नगला पटवारी एवं  किशनपुर में खाद्य सामग्री व कोरोना से बचाव के लिये मास्क वितरित किये। इसके बाद उन्होंने मैडीकल रोड स्थित सफ़ीना अपार्टमेंट व उसके आसपास के क्षेत्रों, जीवनगढ़ स्थित गली नं 4, एवं उसके आसपास मैन रोड पर, केला नगर में पूर्व विधायक ज़फर आलम के निवास के पीछे की गलियों में एवं जनकपुरी के आवासीय अपार्टमेंट में सैनीटाईज़ेशन किया। इस अवसर साबिया हसन, विनय अग्रवाल, डा.मोहम्मद आरिफ़,  सय्यद वसीम अहमद, प्रदीप रावत, अंकुर मित्तल, नितेश कुमार, बिजेंद्र सिंह बघेल, सागर सिंह तौमर, उमेश अग्रवाल, पिंकू बघेल, रिज़वान खान, ताजुद्दीन शाह आदि कॉंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


🔏 *केंद्र सरकार इस समय निभाए जनता के अभिभावक की भूमिका : परवेज अहमद*
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष परवेज़ अहमद ने नगला मल्लाह, ज़ोहरा बाग़ में ज़रूरतमन्द लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस की भेयाभयता धयान में रखते हुए लॉकडाउन में संयम बरतने और लॉकडाउन को शत प्रतिशत सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस समय संयम और साहस से ही कोविड-19 से पार पा सकते हैं यदी हमनें किसी कारण लॉकडाउन को नज़र अंदाज़ किया तो कोविड-19 हमपर भारी पड़ जायेगा फिर हमें बचाव करना मुश्किल होगा।  ज़िला स्तर पर जिलाधिकारी व उनकी प्रशासनिक, पुलिस,नगर निगम,मेडिकल कॉलेज, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, मलखान सिंह अस्पताल, सामाजिक व राजनीतिक लोग अच्छा काम कर रहे हैं पर केंद्र व राज्य सरकार को चाहिए कि वह अभिभावक की भूमिका पर्याप्त मात्रा में अच्छी तरह से निभाये।  सभी राशन कार्ड धारकों व बिना राशन कार्ड वाले लोगों को प्रति परिवार कम से कम 5-5 हज़ार रुपये खाते में डालें और प्रति व्यक्ति 10 किलो अनाज, दाल, चीनी, नमक,साबुन, सरसों का तेल, खाद्य सामग्री जनता को उपलब्ध कराए। इस दौरान मो. अरहम, शोएब अनवर, सलमान, ख़ालिद बलियावी, इरशाद सलीम आदी मौजूद रहे।


🔏 *ऐसे हालात में भी सरकारी खजाने को जनता के लिए नही खोल रही सरकार : आगा यूनुस*
कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने कहा की 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों जिसमें करीब 17 लाख सेना से जुड़े हुए हैं और देश की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं। जिनके डीए और महंगाई भत्ते वृद्धि पर सरकार ने रोक लगा दी है। राज्य कर्मचारी करीब 65 लाख है अगर कहीं राज्य सरकारों ने भी यह राह पकड़ी तो क्या होगा ? सरकार इस संकट काल में भी फिसकल टारगेट को 2 से 2.5% तक बढ़ाकर करीब तीन लाख करोड़ रुपए अर्जित कर सकती है। लेकिन वहां आधा परसेंट भी नहीं बढ़ाती। बुलेट ट्रेन का प्रोजेक्ट 1.10 लाख करोड़ रुपए को नहीं रोकती? कांग्रेस पार्टी के सुझाव के अनुसार सरकारी खर्च में सरकार 30% कटौती कर क्यों नहीं करीब ढाई  लाख करोड़ रुपए बचाती ? सरकारी खर्च में करीब 6 लाख करोड़ रुपए का है। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट जो करीब 20 हजार करोड़ रुपए को सरकार क्यों नहीं बचाने का काम करती । लेकिन कर्मचारियों के जेब पर सरकार प्रहार कर रही है। देश की जीडीपी करीब तीन सौ लाख करोड़ रुपए की है। और सरकार ने पैकेज के नाम पर मात्र 1.7 लाख करोड़ रुपए गरीब जनता पर खर्च करने का ऐलान किया। जो नाम मात्र है और 1% भी नहीं । दुनिया में दूसरे मुल्क कोरोना के चलते अपने जीडीपी का करीब 10 परसेंट तक खर्च कर रही है। सरकार अपना खजाना जब देश की जनता को जरूरत है तब भी  ना खोलकर आम आदमी को ही बलि का बकरा बनाने का काम कर रही । दूसरी तरफ कच्चे तेल का दाम  जमीन के नीचे पहुंच चुका है बावजूद इसके तेल के दाम के जरिए सरकार जनता पर आर्थिक अत्याचार इस विषम परिस्थितियों में भी कर रही है। सरकार को तत्काल एमएसएमई सेक्टर को  1 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की मांग कांग्रेस पार्टी की ओर से की गई है उसे तत्काल घोषित करना चाहिए।


🔏 *एसडीएम खैर ने शिकायत हेयर सैलून को किया सील*
एसडीएम खैर अंजुम बी ने शिकायत मिलने पर थानाध्यक्ष खैर अंकिता सिंह के साथ एक हेयर सैलून को सील किया है।एसडीएम खैर ने बताया कि रोजाना शिकायत मिल रही थी कि खैर कस्बे में मालीपुरा रोड पर एक सैलून रोजाना खोला जा रहा है। शिकायत के चलते कई बार सैलून संचालक मोहन सिंह को चेतावनी दी गई परंतु उसने अपना सैलून बन्द नहीं किया। शिकायत के चलते एसडीएम खैर व एसओ खैर दोनों अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान सैलून खुला मिला। जिस पर कार्यवाही करते हुए हेयर सैलून को सील कर दिया गया है। एसडीएम खैर ने बताया कि सैलून में 2 बच्चे व 2 अन्य लोग मिले जिन्हें चेतवानी देते हुए घर भेज दिया गया।


🔏 *लॉकडाउन के चलते जनपद में 75 स्थानों पर लगे हैं बैरियर और नाका*
एसएसपी मुनिराज के निर्देश पर लॉक डाउन (जनता कर्फ्यू)/ वाहनों के ओड-इवन(सम-विषम) के दौरान 531 वाहनों को चैक किया। 502 वाहनों के ई-चालान किये गये वाहन 1800 रुपए शमन शुल्क वसूला गया शमन शुल्क, 580500 रुपए चालान का जुर्माना वसूला जाना है। जनपद की सीमाओं पर 75 बैरियर/नाका लगाए गए हैं।





Popular posts
ब्राम्हण समाज को आहत करने वाले के खिलाफ थाने में हुई शिकायत फेसबुक में ब्राम्हण एवं पुजारियों को लेकर किया था गलत पोस्ट व टिप्पडी
Image
कांग्रेस सेवादल की महिला जिला अध्यक्ष ने सफाई एवं नल कर्मचारियों का किया सम्मान गम्छा डिटाॅल सैनेटाइजर एवं मिठाई बांटा माता पिता के शादी की सालगिरह पर किया सराहनीय कार्य    
Image
*रीवा। जिले के ग्राम सौर 569 पोस्ट दोहा थाना बैकुंठपुर में कृषक रामनरेश यादव  के अहरी और सामान जलकर हुआ खा*।
Image
तीन वर्ष से खाद्यान्न के लिए भटक रहे ग्रामीण
Image
सोनिया गांधी टिप्पणी मामला:अर्णव गोस्वामी से मुंबई पुलिस ने की साढ़े बारह घंटे पूछताछ
Image