सोपान साहित्यिक संस्था द्वारा काव्य गोष्ठी आयोजित की गई


सोपान साहित्यिक संस्था द्वारा काव्य गोष्ठी आयोजित की गई




बिलासपुर ।प्रदीप मिश्रा - 8770089979




 सोपान साहित्यिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष "राजीव नसीब जी" के कुशल मार्गदर्शन में दिनाँक 5/01/2020 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में पहली बार नववर्ष के उपलक्ष्य में "सोपान साहित्यिक संस्था" के द्वारा  "काव्य गोष्ठी" का आयोजन सोपान साहित्यिक संस्था की छत्तीसगढ़ की "प्रभारी" एवं मध्य प्रदेश की "प्रांतीय सचिव" डॉ.प्रियंका त्रिपाठी के द्वारा रिदम पार्टी हाल सांझा चूल्हा रेस्टोरेंट बिलासपुर में किया गया। उक्त काव्य गोष्ठी में बिलासपुर शहर के वरिष्ठ कवि / साहित्यकार बिलासा कला मंच के संस्थापक डॉ. सोमनाथ यादव जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की ।  डॉ प्रियंका त्रिपाठी ने सोपान साहित्यिक संस्था  के बारे में बताते हुए कहा कि सोपान साहित्यिक संस्था देश की अग्रणी साहित्यिक संस्था है  सोपान के द्वारा देश के कई प्रमुख शहरों में साहित्यिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं । छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के सभी जिले में  सोपान साहित्यिक संस्था की कार्यकारिणी भी गठित की जाएगी।   काव्य गोष्ठी में कवयित्री श्रीमती नीरज अग्रवाल जी, कवि श्री राजेश दुबे, श्री सुमित शर्मा, श्री कुमार पांडेय, श्रीमती शोभा त्रिपाठी, श्रीमती नविता ठाकुर, श्रीमती स्मृति मिश्रा, श्रीमती कल्पना कौशिक, श्रीमती सोमा लहरी, श्रीमती रश्मि गुप्ता, श्रीमती सरोज ठाकुर, श्रीमती निर्मला ध्रुव जी, श्री यशवंत गोहिल जी, श्री मयंक मणि दुबे जी, श्रीमती रजनी खनूजा, श्रीमती बलजीत कौर के साथ-साथ मुंगेली जिले से भी वरिष्ठ ग़ज़ल कार डॉ.अजीज रफीक जी, श्री महेंद्र यादव एवं श्रीमती कल्पना कौशिक ने काव्य पाठ करके मंच की शोभा को बढ़ाया।  बिलासपुर शहर के बिलासा कला मंच के संस्थापक डॉ.सोमनाथ यादव जी ने डॉ प्रियंका त्रिपाठी को सफल काव्य गोष्ठी आयोजित करने की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्होंने काव्य गोष्ठी आयोजित कर शहर में साहित्यिक माहौल को और अधिक बढ़ाया एवं शहर के कवियों को एक साझा मंच प्रदान किया। गोष्ठी के समापन पर सभी रचनाकारों का आभार व्यक्त डॉ.प्रियंका त्रिपाठी ने किया।




Popular posts
ब्राम्हण समाज को आहत करने वाले के खिलाफ थाने में हुई शिकायत फेसबुक में ब्राम्हण एवं पुजारियों को लेकर किया था गलत पोस्ट व टिप्पडी
Image
कांग्रेस सेवादल की महिला जिला अध्यक्ष ने सफाई एवं नल कर्मचारियों का किया सम्मान गम्छा डिटाॅल सैनेटाइजर एवं मिठाई बांटा माता पिता के शादी की सालगिरह पर किया सराहनीय कार्य    
Image
*रीवा। जिले के ग्राम सौर 569 पोस्ट दोहा थाना बैकुंठपुर में कृषक रामनरेश यादव  के अहरी और सामान जलकर हुआ खा*।
Image
तीन वर्ष से खाद्यान्न के लिए भटक रहे ग्रामीण
Image
सोनिया गांधी टिप्पणी मामला:अर्णव गोस्वामी से मुंबई पुलिस ने की साढ़े बारह घंटे पूछताछ
Image