जिला प्रशासन के पारम्परिक खाद्यान्न के प्रोत्साहन एवं जनजातीय समूहों के विकास हेतु अमरकंटक कोदो प्रयास को मुख्यमंत्री ने सराहा स्वयं आकर लाभार्थियों से मिलेंगे सीएम विधानसभा सदस्यों को विधायक पुष्पराजगढ़ द्वारा वितरित किए गए अमरकंटक कोदो के पैकेट अमरकंटक कोदो ब्रांड की पहुँच एवं माँग बढ़ाने की अपील की

 जिला प्रशासन के पारम्परिक खाद्यान्न के प्रोत्साहन एवं जनजातीय समूहों के विकास हेतु अमरकंटक कोदो प्रयास को मुख्यमंत्री ने सराहा स्वयं आकर लाभार्थियों से मिलेंगे सीएम विधानसभा सदस्यों को विधायक पुष्पराजगढ़ द्वारा वितरित किए गए अमरकंटक कोदो के पैकेट अमरकंटक कोदो ब्रांड की पहुँच एवं माँग बढ़ाने की अपील की अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा-8770089979 जनजातीय समूहों के विकास एवं पारम्परिक खाद्यान्न के प्रोत्साहन हेतु पुष्पराजगढ़ अंचल में कोदो चावल के प्रोत्साहन हेतु प्रशासन द्वारा किए गए प्रयास की मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने सराहना की। आपने कहा वे स्वयं पुष्पराजगढ़ आकर हितग्राहियों से मिलेंगे। उक्त विचार मुख्यमंत्री महोदय ने विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फुँदेलाल सिंह मार्को द्वारा अमरकंटक कोदो चावल प्रदान किए जाने के समय व्यक्त किए। अनूपपुर जिले के जनजातीय बहुल क्षेत्र पुष्पराजगढ़ में पारम्परिक खाद्यान्न कोदो को प्रोत्साहित करने हेतु कृषि विभाग (आत्मा परियोजना), इंदिरा गांधी जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक एवं स्थानीय जनजातीय स्वसहायता समूह सतगुरू एवं लक्ष्मी द्वारा किया गया प्रयास सफलता को प्राप्त कर रहा है। विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फुँदेलाल सिंह मार्कों द्वारा अमरकंटक कोदो ब्रांड के नाम से तैयार एवं बिक्री किए जा रहे कोदो चावल के पैकेट मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ, विधानसभा अध्यक्ष श्री एन पी प्रजापति सहित समस्त विधानसभा सदस्यों को वितरित कर किए गए प्रयास से अवगत कराया गया। श्री मार्को ने बताया कि जनजातीय समूह के सदस्यों द्वारा स्थानीय जलवायुवीय विशेषताओं से परिपूर्ण कोदो को परिष्कृत कर ''अमरकंटक कोदो'' ब्रांड के नाम से देश के विभिन्न भागों में पहुँचाया जा रहा है। इस कार्य में समूह के सदस्यों को कृषि विभाग द्वारा कोदो मिल स्थापित करने हेतु सहायता एवं तकनीकि मार्गदर्शन प्रदान किया गया साथ ही आईजीएनटीयू अमरकंटक द्वारा पैकिजिंग एवं मार्केटिंग में सहायता प्रदान की गयी। वर्तमान समय में वैश्विक स्तर में जैविक एवं पारम्परिक पौष्टिक आहार की माँग बढ़ रही है। यह प्रयास क्षेत्र की प्राकृतिक विशेषताओं एवं पारम्परिक उत्पादों को प्रोत्साहित करने के साथ इस वैश्विक स्थिति का लाभ स्थानीय लोगों को उपलब्ध कराने हेतु किया जा रहा है। अमरकंटक कोदो ब्रांड को जैविक प्रमाणन दिलाने की कार्यवाही प्रगति पर है। प्रमाणन प्राप्त होते ही उत्पाद को अच्छे दाम उपलब्ध होंगे साथ ही माँग में भी वृद्धि होगी। ब्रांड की पहुँच एवं माँग बढ़ाने हेतु विभिन्न आयोजनो के माध्यम से इस उत्पाद की जानकारी आमजनो को पहुँचाई जा रही है। जिला प्रशासन के प्रयास से नई दिल्ली प्रगति मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में अमरकंटक कोदो का विशेष काउंटर लगाया गया था जहां उत्पाद को अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हुआ। श्री मार्को ने कहा क्षेत्र का जनप्रतिनिधि होने के नाते सतत रूप से इस उत्पाद को वैश्विक पहचान दिलाने के कार्य में जिला प्रशासन के साथ प्रयासरत हुँ। आप के माध्यम से विधानसभा सत्र में यह उत्पाद सभी माननीय विधानसभा सदस्यों को प्रदान करना चाहता हुँ। आपने समस्त सदस्यों से अनुरोध किया कि सभी सदस्य इस उत्पाद के लाभों से अपने क्षेत्र में आमजनो को अवगत कराएँगे। इस प्रयास से न केवल हमारे पारम्परिक उत्पाद का संरक्षण होगा साथ ही इसका लाभ स्थानीय जनजनजातीय समूहों को तथा आमजनो की दिनचर्या में एक पौष्टिक खाद्यान्न जुड़ेगा जो कि विभिन्न स्वास्थ्य व्याधियों से पूर्णरूपेण निजात दिलाने में सहायक सिद्ध होगा। इस दौरान विधायक कोतमा श्री सुनील सराफ भी उपस्थित रहे।


Popular posts
ब्राम्हण समाज को आहत करने वाले के खिलाफ थाने में हुई शिकायत फेसबुक में ब्राम्हण एवं पुजारियों को लेकर किया था गलत पोस्ट व टिप्पडी
Image
कांग्रेस सेवादल की महिला जिला अध्यक्ष ने सफाई एवं नल कर्मचारियों का किया सम्मान गम्छा डिटाॅल सैनेटाइजर एवं मिठाई बांटा माता पिता के शादी की सालगिरह पर किया सराहनीय कार्य    
Image
*रीवा। जिले के ग्राम सौर 569 पोस्ट दोहा थाना बैकुंठपुर में कृषक रामनरेश यादव  के अहरी और सामान जलकर हुआ खा*।
Image
तीन वर्ष से खाद्यान्न के लिए भटक रहे ग्रामीण
Image
सोनिया गांधी टिप्पणी मामला:अर्णव गोस्वामी से मुंबई पुलिस ने की साढ़े बारह घंटे पूछताछ
Image