मध्यप्रदेश किसानों की बीमा राशि २९९० करोड़ ऑनलाइन भेजी जाएगी

बड़ी खबर


अशोक मिश्रा की कलम से


जनसम्‍पर्क संचालनालय 
मध्यप्रदेश शासन
समाचार
मुख्यमंत्री किसानों को ऑनलाइन भेजेंगे बीमा राशि के 2990 करोड़
किसानों को खरीफ-रबी की बीमा राशि मिलेगी
भोपाल : 30 अप्रैल, 2020
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एक मई को दोपहर 3 बजे किसानों को कुल 2990 करोड़ फसल बीमा राशि का ऑनलाइन भुगतान करेंगे। इससे प्रदेश के 14 लाख 93 हजार 171 किसान लाभान्वित होंगे। 
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने बताया कि 8 लाख 33 हजार 171 किसानों को खरीफ फसल की बीमा राशि के रूप में एक हजार 930 करोड़ रुपये प्रदान किये जा रहे हैं। इसी प्रकार, 6 लाख 60 हजार किसानों को रबी फसल की बीमा राशि के रूप में एक हजार 60 करोड़ का भुगतान किया जायेगा।
मंत्री श्री पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सरकार बनते ही फसल बीमा की 2200 करोड़ रुपये की राशि का बीमा कम्पनियों को प्रीमियम का भुगतान कर दिया था। इसके परिणाम स्वरूप ही किसानों को फसल बीमा की राशि प्रदाय की जा रही है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमित फसलें
मंत्री श्री पटेल ने बताया कि खरीफ फसलों के अंतर्गत सोयाबीन, मक्का, धान, तुअर, बाजरा, ज्वार, कोदो, तिल, मूँगफली, कपास, मूँग और उड़द का बीमा हुआ है। इसी प्रकार, रबी फसलों के अंतर्गत गेहूँ, चना, सरसों, अलसी और मसूर का बीमा करवाया गया है।
क्रमांक : 1946H                                                                $ //  अलूने


Popular posts
ब्राम्हण समाज को आहत करने वाले के खिलाफ थाने में हुई शिकायत फेसबुक में ब्राम्हण एवं पुजारियों को लेकर किया था गलत पोस्ट व टिप्पडी
Image
कांग्रेस सेवादल की महिला जिला अध्यक्ष ने सफाई एवं नल कर्मचारियों का किया सम्मान गम्छा डिटाॅल सैनेटाइजर एवं मिठाई बांटा माता पिता के शादी की सालगिरह पर किया सराहनीय कार्य    
Image
*रीवा। जिले के ग्राम सौर 569 पोस्ट दोहा थाना बैकुंठपुर में कृषक रामनरेश यादव  के अहरी और सामान जलकर हुआ खा*।
Image
तीन वर्ष से खाद्यान्न के लिए भटक रहे ग्रामीण
Image
श्री श्री गीता सोसाइटी इस भयानक कोरोना जैसे महामारी में निरन्तर कर रही है जनसेवा।
Image