केंद्रीय कार्मिक एवम् शिकायत मंत्रालय ने केंद्रीय खेल मंत्रालय में सचिव पद पर पदस्थ राधेश्याम जुलानिया की सेवाएं मध्य प्रदेश सरकार को वापस लौटाया

बड़ी खबर


अशोक मिश्रा की कलम से


केंद्रीय कार्मिक एवं शिकायत मंत्रालय डीओपीटी ने केंद्रीय खेल एवं युवक कल्याण मंत्रालय में सचिव के पद पर पदस्थ 1985 बैच के सीनियर आईएएस राधेश्याम जुलानिया की सेवाएं अचानक मप्र सरकार को वापस लौटा दी हैं। प्रदेश सरकार ने जुलानिया की सेवाएं केंद्र से वापस नहीं मांगी थीं। रविवार को ही पीएमओ के आदेश पर 1985 बैच के आईएएस एम गोपाल रेड्डी की सेवाएं भी अचानक मप्र को वापस कर दी गई थीं। हालांकि उनकी वापसी की खबर ब्यूरोकेसी जमात में हड़कम्प की स्थिति बनी है। अंदरखाने का कहना है कि केंद्र में किसी सचिव स्तर के अधिकारी की सेवाएं उसी शर्त पर वापस मांगी जाती हैं, जब उन्हें प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया जा रहा हो। वर्तमान में सीएस के पद पर 1985 बैच के ही इकबाल सिंह बैंस पदस्थ हैं। ऐसे में जुलानिया को मंत्रालय में स्थान मिलने की संभावना कम है।माशिमं या पीईबी का चेयरमैन के कयास शुरू हैं।
उधर केंद्र में रवि मित्तल को राधेश्याम जुलानिया की जगह रविवार को खेल और युवा मामलों के मंत्रालय का नया सचिव नियुक्त किया गया। मित्तल बिहार कैडर से 1986 बैच के आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी हैं। वह इस नियुक्ति से पहले सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव थे। जुलानिया का राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से टकराव रहा है। लगभग 10 दिन पहले आईओए ने आरोप लगाया था कि खेल मंत्रालय के अधिकारी उनके कामकाज और स्वायत्ता में हस्तक्षेप कर रहे हैं।


Popular posts
ब्राम्हण समाज को आहत करने वाले के खिलाफ थाने में हुई शिकायत फेसबुक में ब्राम्हण एवं पुजारियों को लेकर किया था गलत पोस्ट व टिप्पडी
Image
कांग्रेस सेवादल की महिला जिला अध्यक्ष ने सफाई एवं नल कर्मचारियों का किया सम्मान गम्छा डिटाॅल सैनेटाइजर एवं मिठाई बांटा माता पिता के शादी की सालगिरह पर किया सराहनीय कार्य    
Image
*रीवा। जिले के ग्राम सौर 569 पोस्ट दोहा थाना बैकुंठपुर में कृषक रामनरेश यादव  के अहरी और सामान जलकर हुआ खा*।
Image
तीन वर्ष से खाद्यान्न के लिए भटक रहे ग्रामीण
Image
सोनिया गांधी टिप्पणी मामला:अर्णव गोस्वामी से मुंबई पुलिस ने की साढ़े बारह घंटे पूछताछ
Image