हत्यारे पति को पुलिस ने २४ घंटे में दबोचा

बड़ी खबर


अशोक मिश्रा की कलम से


*हत्यारे पति को पुलिस 24 घंटे में दबोचा*


*उमरिया /नौरोजाबाद*। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुण्डा तहसील करकेली में शुक्रवार 24 अप्रैल को वर्षा बैगा पर उसके पति ने कुल्हाड़ी से सिर में हमला कर दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। घटना कारित करने के बाद मृतिका का पति दिलीप भाग गया था। पुलिस ने धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना की था।
टीम ने पकड़ा आरोपी
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा सिंह के कुशल निर्देशन व एसडीओपी पाली अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर ही हत्या के आरोपी दिलीप उर्फ बब्बू बैगा पिता सहइया बैगा उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया, आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्त की गई है, जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
इनकी रही भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक राकेश उइके, उप निरीक्षक सुन्द्रेश सिंह़, सहायक उपनिरीक्षक महेश यादव, प्रधान आरक्षक उमेश सिंह, आरक्षक महेश मिश्रा, लखन पटेल, देवी सिंह व सायबर सेल से राहुल विश्वकर्मा की भूमिका रही।


Popular posts
ब्राम्हण समाज को आहत करने वाले के खिलाफ थाने में हुई शिकायत फेसबुक में ब्राम्हण एवं पुजारियों को लेकर किया था गलत पोस्ट व टिप्पडी
Image
कांग्रेस सेवादल की महिला जिला अध्यक्ष ने सफाई एवं नल कर्मचारियों का किया सम्मान गम्छा डिटाॅल सैनेटाइजर एवं मिठाई बांटा माता पिता के शादी की सालगिरह पर किया सराहनीय कार्य    
Image
*रीवा। जिले के ग्राम सौर 569 पोस्ट दोहा थाना बैकुंठपुर में कृषक रामनरेश यादव  के अहरी और सामान जलकर हुआ खा*।
Image
तीन वर्ष से खाद्यान्न के लिए भटक रहे ग्रामीण
Image
श्री श्री गीता सोसाइटी इस भयानक कोरोना जैसे महामारी में निरन्तर कर रही है जनसेवा।
Image