सिंगरौली नगर निगम की सार्थक पहल का दिखने लगा नतीजा, स्वच्छता मे अव्वल आयेगा सिंगरौली स्वच्छ सिंगरौली, सुंदर सिंगरौली की परिकल्पना हो रही साकार, नगर निगम क्षेत्र से कचड़े का हुआ खात्मा

सिंगरौली नगर निगम की सार्थक पहल का दिखने लगा नतीजा, स्वच्छता मे अव्वल आयेगा सिंगरौली
स्वच्छ सिंगरौली, सुंदर सिंगरौली की परिकल्पना हो रही साकार, नगर निगम क्षेत्र से कचड़े का हुआ खात्मा


अवनीश तिवारी
बैढ़न(सिंगरौली)। नगर निगम सिंगरौली द्वारा स्वच्छता के लिए चलाये जा रहे अभियान में सफलता मिलती दिख रही है। सफाई को अभियान बनाकर जिस तरह से नगर निगम सिंगरौली आयुक्त शिवेन्द्र सिंह तथा जिला कलेक्टर श्री के.वी.एस चौधरी द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है उससे लगता है कि जल्द सिंगरौली जिला स्वच्छता में अव्वल आयेगा। नगर निगम के प्रयासों का नतीजा अब धरातल पर उतरने लगा है। सिंगरौली जिला अब स्वच्छ दिखने लगा है। जगह-जगह से कूड़े हट चुके हंै, नालियां साफ हो गयी है जिससे स्थानीय रहवासियों को भी राहत महसूस हो रही है।  नगर पालिक निगम सिंगरौली के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 को मद्देनजर रखते हुये एवं जिला प्रशासन के सहायोग से पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम के आयुक्त श्री शिवेन्द्र सिंह ने आम जनता से सहयोग की अपील की है।
       उन्होने ने कहा है कि सर्वेक्षण टीम के द्वारा आप सब से 7 प्रश्न पूछे जायेगे। जिसका उत्तर आप सबको सतुष्टि पूर्वक देना है। आपके सही जबाव के आधार पर निगम की रैकिंग तय होगी। उन्होने यह अपील किया है कि अपने घरो का कचरा सूखा एवं गीला अलग अलग रखे तथा निगम के डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन में डाले।  यदि आपको सड़क मे या मोहल्ले मे कही कचरा पड़ दिखाई देता है तो हेल्प लाईन नम्बर 7610107107 पर सूचना दे। कचरा को तत्काल उठाने की व्यवस्था की जायेगी। कचरे की सूचना स्वच्छता एप को अपने मोबाईल पर डाउनलोड करके भी दी जा सकती है। अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागो के अधिकारियो तथा कर्मचारियो को प्रशिक्षण दिया गया है। कई स्वसेवी संस्थाये तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानो के विद्यार्थी भी अभियान में सराहनीय भूमिका निभा रहे है। आम जनता भी अभियान में बढ़चड़कर अपना योगदान दे। जिससे नगर निगम सिंगरौली को प्रदेश ही नही देश के शहरो में भी उचा स्थान प्राप्त हो। यह आप सबके लिए भी गौरव की बात होगी।
स्वच्छता सर्वेक्षण में कोई कमी न रहे पैदल चलकर कलेक्टर ने साफ सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
चौपाल आयोजित कर स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान पूछे जाने वालो प्रश्नो से आम जानो को कलेक्टर ने कराया अवगत


सिंगरौली। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में किसी प्रकार की कमी  न रहे इसके लिए कलेक्टर एवं नगर निगम के प्रशासक श्री केवीएस चौधरी के अगुवाई में अभियान चलाकर शहर की साफ सफाई व्यवस्था के साथ ही शहर वासियो को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी  में आज कलेक्टर श्री चौधरी एवं नगर निगम आयुक्त शिवेन्द्र सिंह के द्वारा नवजीवन विहार जोन एवं बैढ़न जोन में चौपाल आयोजित कर शहर वासियो को स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में अवगत कराया गया।      कलेक्टर श्री चौधरी ने उपस्थित नागरिको से कहा कि आपके शहर में शीघ्र ही स्वच्छता सर्वेक्षण टीम आने वाली है। टीम के द्वारा आप लोगो से सात प्रश्न किये जायेगे। इन प्रश्नो को जानकारी होना आवश्यक है। उन्होने ने कहा कि प्रश्नो के उत्तर संतुष्टि पूर्वक देने के बाद ही नगर निगम को अंक प्राप्त होगे जिससे रैंकिंग निर्धारण किया जायगा। कलेक्टर कहा कि आप सब अपने परिवार के साथ ही अपने पड़ोसियो को भी इसके संबंध में अवगत कराये। कलेक्टर ने कहा कि गीले एवं सूखे कचरे को अलग अलग रखे। तथा नगर निगम के डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले वाहनो मे ही कचरे के डाले। कलेक्टर बताया कि अगर कही आप लोगो को कचरा दिखे तो तत्काल उसकी शिकायत स्वच्छता एप के माध्यम से करे। नगर निगम अमले द्वारा तत्काल उस जगह की सफाई की जायेगी। कलेक्टर ने लोगो को अपने मोबाईल फोन में स्वच्छता एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया।  चौपाल के दौरान कलेक्टर को वार्ड वासियो के द्वारा अपनी समस्याओ से अवगत कराया गया। जिसका शीघ्र निराकरण करने हेतु मौके पर उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिया गया। इसके पश्चात कलेक्टर एवं निगमायुक्त श्री सिंह के द्वारा वार्ड वासियो के साथ पैदल चलकर वार्ड की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। तथा नालियो के अंदर जमे कचरे को देख कर उनकी तत्काल सफाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बैढ़न जोन के वार्ड क्रमांक 41 के विभिन्न स्थलो का निरीक्षण कर साफ सफाई से सबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान नगर निगम के उपायुक्त आईडी सिंह, कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, स्वस्थ्य अधिकारी आरपी वैश्य, सहायक यंत्री आरके जैन, संतोष पाण्डेंय, सिद्धार्थ सिंह आदि उपस्थित रहे।
नगर पालिक निगम सिंगरौली लगातार दूसरी बार भी ओडीएफ प्लस प्लास घोषित
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली लगातार दूसरी बार ओडीएफ प्लस प्लस घोषित किया गया है। निगम क्षेत्र कुल 32 जगहो का निरीक्षण यूसीआई टीम के द्वारा किया गया था। जिसमें चार स्लम, चार रेजिडेन्सीयल तथा चार कामार्शिल एवं चार विद्यालयो, दो ट्रन्सपोर्ट, दो वाटर वाडी, दस जल स्त्रोत, चार रोड सहित अन्य स्थलो का सर्वेक्षण टीम के द्वारा किया गया। इसके साथ टीम के द्वारा ग्यारह सर्वजनिक शौचालयो का निरीक्षण किया गया। जिसमें एक भी शौचालय में टीम द्वारा गंदगी नही पाई गई। जिसके परिणाम स्वरूप एक शौचालय को उतकृष्ट माना गया। वही चार शौचालयो की स्वच्छता व्यवस्था को प्रशंसनीय पाया गया। साथ ही 32 स्थलो पर की गई साफ सफाई व्यवस्था सर्वेक्षण माण्दण्ड के अनुरूप पाये जाने के परिणाम स्वरूप सर्वेक्षण टीम के द्वारा नगर निगम को  ओडीएफ प्लस प्लस की श्रेणी में घोषित किया गया। इसके संबंध में नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त शिवेन्द्र सिंह के द्वारा शहर के समस्त नागरिको को बधाई दी गई। साथ ही कहा कि आप सबके सहायोग से ही नगर निगम को लगातार दूसरी बार ओडीएफ प्लस प्लस की  सौगात मिली है।        निगमायुक्त श्री शिवेन्द्र सिंह ने  कहा कि आपके सकरात्मक सहयोग से नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण उतकृष्ट मुकाम प्राप्त कर पायेगा। उन्होने कहा कि  स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में सिटीजन फीडबैक में  7 सवालों  पूछे जायेगे उनके सकारात्मक जवाबों से नगर निगम  को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में अच्छी रैंक प्राप्त हागी। उन्होने  कहा कि शहरवासियो से जो सवाल पूछे जायेगे उनमें पहला सवाल होगा कि  क्या आप जानते हैं कि आपका शहर स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में भागीदारी कर रहा है। दूसरा सवाल  आप शहर में अपने आसपास की स्वच्छता को अपने पिछले 6 महीने के अनुभव के आधार पर 200 में से कितने अंक देना चाहेंगे। तीसरा सवाल आप शहर में सार्वजनिक और ब्यवसायिक क्षेत्र की स्वच्छता को अपने पिछले 6 महीने के अनुभव के आधार पर 200 में से कितना अंक देना चाहेंगे। चौथा सवाल क्या आप से हमेशा कचरा संग्राहक द्वारा सूखा गीला कचरा अलग अलग देने के लिए कहा जाता है। इसी तरह से पाचवे सवाल मे पूछा जायेगा कि  क्या आपके शहर में सड़कों के डिवाइडर पर पौधों या हरी घास से ढके हुए हैं । छठा सवाल शहर में सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता को अपने पिछले 6 महीने के अनुभव के आधार पर 200 में कितने अंक देना चाहेंगे।  तथा सतवा सवाल आपको  शहर के ओडीएफ अर्थात खुले में शौच से मुक्त या जीएफसी  अर्थात कचरा मुक्त शहर स्टेटस के बारे में जानकारी है। आयुक्त ने बताया कि सवालो के उपर अंक निर्धारित किये गये है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 अंतर्गत  इन सवालो के सकारात्मक जवाब  निगम के रैकिंग तय होगी निगायुक्त श्री सिंह ने कहा आपके जवाब से  नगर निगम को सर्वेक्षण के दौरान उतकृष्टि रैकिंग प्राप्त यह नगर निग के साथ ही आप लोगो के लिए भी गौरव की बात होगी।


Popular posts
ब्राम्हण समाज को आहत करने वाले के खिलाफ थाने में हुई शिकायत फेसबुक में ब्राम्हण एवं पुजारियों को लेकर किया था गलत पोस्ट व टिप्पडी
Image
कांग्रेस सेवादल की महिला जिला अध्यक्ष ने सफाई एवं नल कर्मचारियों का किया सम्मान गम्छा डिटाॅल सैनेटाइजर एवं मिठाई बांटा माता पिता के शादी की सालगिरह पर किया सराहनीय कार्य    
Image
*रीवा। जिले के ग्राम सौर 569 पोस्ट दोहा थाना बैकुंठपुर में कृषक रामनरेश यादव  के अहरी और सामान जलकर हुआ खा*।
Image
तीन वर्ष से खाद्यान्न के लिए भटक रहे ग्रामीण
Image
सोनिया गांधी टिप्पणी मामला:अर्णव गोस्वामी से मुंबई पुलिस ने की साढ़े बारह घंटे पूछताछ
Image