धान खरीदी केंद्र सेमरिया सहित भमरा केंद्र में धान तौलाइ न होने से भाजपा कार्यकर्ता बैठे तहसील कार्यालय में धरने

धान खरीदी केंद्र सेमरिया सहित भमरा केंद्र में धान तौलाइ न होने से भाजपा कार्यकर्ता बैठे तहसील कार्यालय में धरने पर।


मनोज मिश्रा 
रीवा। सेमरिया धान खरीदी केंन्द्रों पर धान तौलाई न होने से भाजपा कार्यकर्ता तहसील कार्यालय में आज 4,30 बजे से धरने में  बैठे सेमरिया कृषि उप मंडी सहित भमरा में विगत कई दिनों से बारदाना न होने के कारण धान की तौलाई नही हो पा रही जिससे सैकड़ो ट्राली किसान धान लिए इस ठंड एवम वर्षा में केंद्रों में रुके हुए है वर्षा के कारण किसानों की धान भी भीग चुकी है ,तहसील कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जब किसानों की धान नही ली जाती तब तक अनशन पर बैठ गए है स्थल पर पुलिस बल तैनात अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी धरना स्थल पर नही पहुचा धरने में बैठने वालों में एडवोकेट हेमराज पान्डेय, अरुणेंद्र तिवारी, जयराम अग्निहोत्री,दामोदर प्रसाद पाठक, हरिओम पान्डेय, कोदूलाल गौतम, विमलेश द्विवेदी, देवेंद्र त्रिपाठी, धर्मेंद्र शर्मा, राजाराम कश्यप, बनारसी गुप्ता, अखिलेश मिश्रा,राजेश्वर प्रसाद अग्निहोत्री, हीरामणि द्विवेदी, रम्मी माली, बाबूलाल सिंह आदि मौजूद है