लॉक डाउन का जायजा लेने पैदल निकली अनुविभागीय दंडाधिकारी

बड़ी खबर


अशोक मिश्रा की कलम से


*लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लेने सुबह ही नगर में पैदल निकली एस डी एम मऊगंज*


**बाजार में खरीददारी करने बालो के अलावा भी अनावश्यक घूमने बालो की सड़क पर भीड़*


*बाजार में आवश्यक सेवाओ के लिए दी गई छूट के अलावा खुली दुकानों को कराया बन्द और बगैर मास्क लगाए घूम रहे लोगो को लगाई फटकार*


**अनावश्यक घूम रहे लोगो ने नगर में फैलाई अव्यवस्था उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही आपेक्षित*


मऊगंज- लॉक डाउन का लोगो द्वारा कल मिली कुछ चीजो पर छूट से हर तरफ किये गये लॉक डाउन के उल्लंघन से नाखुश मऊगंज एस डी एम माला त्रिपाठी आज सुबह होते ही प्रभारी तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी और अपने राजस्व विभाग के अमले के साथ मऊगंज बाजार में लोग के बीच जाकर लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों को सख्त हिदायत दी। और सभी से कहा सोशल डिस्टेंस बना कर के लोग अपना काम करे और व्यापारियों को हिदायत दी कि जो छूट प्रदान की गई सेवाओं के अलावा अन्य सभी व्यापारी जो अपनी दुकान खोल रहे हैं उन खुली हुई दुकानों को उन्होंने बंद कराया*
लेकिन अभी तक तो पुलिस के कुछ जगहों पर पहरे से कानून तोड़ने बाले लोगो में कुछ भय रहा है।
लेकिन कल से कुछ कामो और व्यवसायो के लिए दी गई रियायत के बाद लोग बेखौफ दिख रहे है। अब गिनती के पुलिस बल से अनावश्यक खुलने बाली दुकानों और उसके साथ ही भारी भीड़ को नियंत्रित करना असम्भव है।
इसलिए अब प्रशासन द्वारा कानून तोड़ने बालो के खिलाफ अन्य जगहों पर हो रही कड़ी कानूनी कार्यवाही यहाँ पर भी शुरू होने की दशा में ही लॉक डाउन का पालन कराना सम्भव होगा।


मऊगंज एस डी एम ने नगर की व्यवस्था का सुबह सुबह जायजा लिया है। जिन व्यवसायों पर रोक है उनके खुलने और बेबजह सड़को पर घूम रहे लोगो से बिगड़ी व्यवस्था को देख कर प्रशासन क्या सख्त कदम उठाता है।
इन सबके पीछे मऊगंज प्रशासन के द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करने बालों के प्रति लगातार नरम रुख या उनकी  दयाभाव बाली सोच भले ही रही हो। 
लेकिन प्रशासन की इस नरम रुख का मऊगंज के लोगो ने बेजा इस्तेमाल किया है।
प्रशासन यदि अव्यवस्था फैला रहे कानून तोड़ने बालो के खिलाफ एक दो दिन भी कार्यवाही करना  शुरू कर दे तो बहुत कुछ व्यवस्था कानूनी कार्यवाही होने के भय से ही सुधर जाएगी।


*नरम रुख के साथ प्रशासन निरन्तर है सक्रिय लेकिन कल से शासन प्रशासन द्वारा आवश्यक सेवाओं के लिए कई तरह की लोगो को दी गई छूट के बाद कानून की उधेड़ी जा रही बखिया कानून का उल्लंघन करने बालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही से ही कानून की रक्षा सम्भव*


लॉक डाउन के पालन कराने को लेकर मऊगंज एस डी एम माला त्रिपाठी और एस डी ओ पी शैलेन्द्र शर्मा अपने अमले के साथ लॉक डाउन की घोषणा होते ही लगातार सक्रिय रहे हैं।
इस दौरान प्रभारी तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी, नायब तहसीलदार सुनील मिश्रा द्वारा मऊगंज नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। लेकिन इस दौरान स्थिती यह है कि प्रशासन की उदारता के बीच उनकी सक्रियता भीड़ वाली जगहों बैंको और बाजारों में तनिक भी सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है।बैंको की स्थिति है की एस बी आई मऊगंज की मेन ब्रांच और सुन्दरपुरवा मऊगंज की कियोस्क शाखा ने सोशल डिस्टेंशिंग को लेकर पुख्ता इंतजाम किया है वही अन्य बैंक प्रबन्धन खुद को बचा रहे और जनता के साथ बिल्कुल खिलवाड़ पर उतारू हैं।जबकि सभी बैंक के पास उनके गार्ड हैं। जो की बैंक के बाहर लगी भीड़ से बेखबर रहते  हैं।


Popular posts
ब्राम्हण समाज को आहत करने वाले के खिलाफ थाने में हुई शिकायत फेसबुक में ब्राम्हण एवं पुजारियों को लेकर किया था गलत पोस्ट व टिप्पडी
Image
कांग्रेस सेवादल की महिला जिला अध्यक्ष ने सफाई एवं नल कर्मचारियों का किया सम्मान गम्छा डिटाॅल सैनेटाइजर एवं मिठाई बांटा माता पिता के शादी की सालगिरह पर किया सराहनीय कार्य    
Image
*रीवा। जिले के ग्राम सौर 569 पोस्ट दोहा थाना बैकुंठपुर में कृषक रामनरेश यादव  के अहरी और सामान जलकर हुआ खा*।
Image
तीन वर्ष से खाद्यान्न के लिए भटक रहे ग्रामीण
Image
श्री श्री गीता सोसाइटी इस भयानक कोरोना जैसे महामारी में निरन्तर कर रही है जनसेवा।
Image