जबलपुर पुलिस अधीक्षक ने ०४ आरक्षकों को किया निलंबित

बड़ी खबर


अशोक मिश्रा


फरार एन.एस.ए. बंदी जावेद की सुरक्षा में लगे 4 आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने किया निलंबित,
फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिदेशक (म.प्र.) महोदय ने किया 50 हजार रूपये का ईनाम घोषित


                     जिला इंदौर से एन.एस.ए. में निरूद्ध जावेद पिता नासिर खान उम्र 30 वर्ष निवासी 436 बी, गली न. 10 चंदूवाला रोड़ थाना चंदन नगर जिला इंदौर को केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध रखने हेतु जबलपुर भेजा गया था। मेडिकल परिक्षण में कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर एन.एस.ए. बंदी जावेद को मेडिकल कालेज जबलपुर के आईसोलेशन वार्ड में उपचारार्थ भर्ती कराते हुये रक्षित केन्द्र में पदस्थ 1-आरक्षक क्रमांक 2981 सूरज शर्मा,  2- आरक्षक क्रमांक 2903 राहुल देवड़ा,  3-आरक्षक क्रमांक 2886 मुकेश कुमार, 4-आरक्षक क्रमांक 2920 अखिलेश की सुरक्षार्थ ड्यूटी लगायी गयी थी।
                  आज दिनॉक 19-4-2020 को दोपहर में मेडिकल कालेज में उपचारार्थ एन.एस.ए. बंदी जावेद अभिरक्षा से भाग गया, प्रथम दृष्टया एन.एस.ए. बंदी जावेद के भागने मे उपरोक्त आरक्षकों की घोर लापरवाही एवं त्रुटि पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह  (भा.पु.से.) द्वारा उपरोक्त चारों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र जबलपुर सम्बद्ध किया  गया है।
                 फरार एन.एस.ए. बंदी जावेद की गिरफ्तारी पर तत्काल पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.) ने 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित करते हुये पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर को ईनाम की राशि बढाये जाने हेतु प्रतिवेदन भेजा गया।
                 पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री भगवत सिंह चौहान (भा.पु.से.) द्वारा जावेद की गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित करते हुये प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस महानिदेशक (म.प्र.) महोदय श्री विवेक जौहरी ( भा.पु.से.) से ईनाम की राशि बढ़ाये जाने हेतु निवेदन किया गया।
                पुलिस महानिदेशक (म.प्र.) महोदय द्वारा फरार एन.एस.ए. बंदी जावेद की गिरफ्तारी पर 50, 000/-(पचास हजार रूपये ) का ईनाम उद्घोषित किया गया है।


Popular posts
ब्राम्हण समाज को आहत करने वाले के खिलाफ थाने में हुई शिकायत फेसबुक में ब्राम्हण एवं पुजारियों को लेकर किया था गलत पोस्ट व टिप्पडी
Image
कांग्रेस सेवादल की महिला जिला अध्यक्ष ने सफाई एवं नल कर्मचारियों का किया सम्मान गम्छा डिटाॅल सैनेटाइजर एवं मिठाई बांटा माता पिता के शादी की सालगिरह पर किया सराहनीय कार्य    
Image
*रीवा। जिले के ग्राम सौर 569 पोस्ट दोहा थाना बैकुंठपुर में कृषक रामनरेश यादव  के अहरी और सामान जलकर हुआ खा*।
Image
तीन वर्ष से खाद्यान्न के लिए भटक रहे ग्रामीण
Image
श्री श्री गीता सोसाइटी इस भयानक कोरोना जैसे महामारी में निरन्तर कर रही है जनसेवा।
Image